अपराध

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दोषी करार

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दोषी करार

Share this News


रांची : पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने शनिवार को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने सजा सुनाने की तिथि आठ सितम्बर निर्धारित की है। आरोपियों में अमर महली, संजय महली, संजय उरांव, सूरज चिक बड़ाईक, सुखदेव उरांव और राजू उरांव शामिल हैं। सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला बेड़ो थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग गांव में ही शादी समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने पीड़िता को जबरन खते में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता को यह धमकी भी दी गई कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया, तो उसे जान से मार दिया जायेगा। इसके बाद 17 मई 2019 को बेड़ो थाना में कांड संख्या 40/2019 दर्ज कराया गया था। सभी दोषियों के खिलाफ 20 सितंबर 2019 को आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। अभियोजन पक्ष ने पांच मई 2022 को गवाही पूरी करवाई। आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने अदालत में वैज्ञानिक साक्ष्य और कई सबूत पेश किये।

. . .

Read More...